Bokaro News: पंचायत ऑपरेटर संघ की हुई बैठक
बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को डिजिटल पंचायत ऑपरेटर संघ पेटरवार की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। मौके पर मौजूद डिजिटल पंचायत ऑपरेटर संघ के हलधर महतो, प्रकाश कुमार नायक, अजित कुमार नायक, अवध किशोर महतो, पिंकी देवी, गौर चंद्र मंडल, अभिमन्यु महतो, विकास नायक आदि ने पंचायतों में सी एस सी संचालन में हो रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। आगे कहा कि उत्तासारा पंचायत भवन के साथी विकास कुमार नायक को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत हटाया गया, जिनको पुन: स्थापित करवाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए संघ की मजबूती पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.