Bokaro News: न्याय की मांग को लेकर चास से राजभवन तक पदयात्रा करेंगे सतीश जायसवाल
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बांके मार्केट, मेन रोड चास निवासी सतीश जायसवाल 29 जुलाई को सुबह 4 बजे अपने निवास से राजभवन, रांची तक एकल, शांतिपूर्ण एवं संविधानसम्मत पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा उनकी पुश्तैनी जमीन से जुड़े लंबे समय से लंबित विवाद में न्याय की मांग को लेकर निकाली जा रही है। सतीश जायसवाल का आरोप है कि वर्ष 2012 से वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन, शिकायत और साक्ष्य प्रस्तुत करते रहे हैं, लेकिन अब तक निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासनिक, राजस्व एवं न्यायिक प्रक्रियाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर भी बैठे थे, जिसे प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.