बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कर्मियों को करीब नौ माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। जीएनएम, काउंसलर, एमपीडब्ल्यू, सुरक्षा गार्ड और सपोर्ट स्टाफ समेत अन्य कर्मी बकाया वेतन के लिए निगम, सिविल सर्जन कार्यालय और जिला कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मियों ने बोकारो व चंदनकियारी विधायक, सांसद, मेयर, उपायुक्त, निगम के एएमसी सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि विभिन्न स्तरों से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक भुगतान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। उधारी लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर कर्मियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से कई कर्मियों में आक्रोश है。

डुमरी विधायक के शरण में जाएंगे कर...