Bokaro News: नौडीहा में इज्तिमा की तैयारी पूरी
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: इस्लाहुल मुस्लेमिन कमेटी चंदनकियारी-चास की ओर से चंदनकियारी के नौडीहा में आयोजित इज्तिमा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में चतरा जोन के करीब 13 जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के दो जिलों से भी लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रभारी उमर फारूख ने बताया कि इज्तिमा का उद्देश्य इस्लाम, कुरान और हदीस की शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीने, इबादत, गुनाहों की माफी और भाईचारे का संदेश देना है। भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। आगंतुकों के ठहरने, भोजन, पानी, स्नान, शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.