Bokaro News: नेहरू के आदर्शों व मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : उपायुक्त
बोकारो, नवम्बर 15 -- Bokaro News: बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पत्थरकटा चौक स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है। बच्चों के प्रति उनका अगाध स्नेह इस दिवस की मूल भावना का परिचायक है। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयंती पर याद किये गए पंडित नेहरू वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.