Bokaro News: नेत्र जांच शिविर में 55 कर्मचारियों की हुई जांच, 9 को विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास रोटरी क्लब की ओर से गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5 में विद्यालय के बस चालकों व सफाई कर्मियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 कर्मचारियों की आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में की गई। जांच के दौरान कर्मचारियों को आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई। क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना तथा समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बस चालकों और सफाई कर्मियों का कार्य लगातार सतर्कता और बेहतर दृष्टि की मांग करता है, इसलिए उनकी आंखों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.