बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: सेक्टर 5 स्थित श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की छात्रा अर्पिता ने नृत्य धारा डांस एंड ड्रॉइंग प्रतियोगिता के जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन नृत्यधारा डांस अकादमी की ओर से 6 सितंबर को आईआईटी (आईएसए), धनबाद में किया गया था। अर्पिता ने शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। लय, भाव-भंगिमा, मुद्रा, समन्वय व जटिल नृत्य गतियों पर उनकी मजबूत पकड़ ने निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्हें 200 में से 196 अंक मिले व विजेता का खिताब हासिल हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने अर्पिता को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, समर्पण व प्रतिभा की सराहना की। यह भी पढ़ें- Raebareli News: नृत्यांजलि से सुनहरा जेसी सप्ताह का आगाज, बच्चों ने दिखाया हुनर निदेशक डॉ एसएस महापात्रा ने कहा कि अर्पिता ...