Bokaro News: नीति तारा टूलकिट पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला परिषद सभागार में गुरुवार को नीति तारा विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंडों के अधिकारियों को नीति तारा टूलकिट के प्रभावी उपयोग, डेटा विश्लेषण, समीक्षा और कार्ययोजना निर्माण की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान नीति आयोग के विभिन्न संकेतकों की निगरानी, विश्लेषण एवं समीक्षा, रिपोर्ट तैयार करने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रोजेक्टर और लैपटॉप जैसे डिजिटल संसाधनों के समन्वित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक उमेश कुमार एवं सहायक प्रशिक्षक बिश्वरूप मंडल ने टूलकिट के विभिन्न मॉड्यूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.