बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर निवासी शिक्षक राजकुमार महतो की पुत्री राखी कुमारी द्वारा नीट क्वालिफाइड किए जाने पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व कसमार प्रखंड उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने शनिवार को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान राखी को अंग वस्त्र देकर उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान शुभकामनाएं देते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि कसमार को जल्द एक डॉक्टर बिटिया मिलने वाली है। कहा कि राखी हमारे क्षेत्र की होनहार छात्राओं में से एक हैं, जिन्होंने नीट जैसी महत्वपूर्ण और कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: नीट में सफलता पर राखी को भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने किया सम्मानित उन्होंने कहा हमें राखी पर नाज है...