बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत गुरुवार को सामग्री प्रबंधन कॉन्फ्रेंस हॉल में 'निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को खरीद और संविदा प्रबंधन की प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन एवं मार्केटिंग) द्वारा अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाने के साथ हुई। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) और मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ने कहा कि संगठन की कार्य...