Bokaro News: निम्न दबाव के क्षेत्र से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बोकारो समेत आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 24 से 26 अक्टूबर तक चक्रवात का प्रभाव रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर से आसमान में बादल बढ़ने लगेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम का यह प्रभाव 30 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार खेती-किसानी की योजना बनाने की सलाह दी गई है। खासकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को फसलों की सुरक्षा और संभावित नुकसान से बचाव के लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत है। आम लोगों को भी मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 28 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.