Bokaro News: निबंधन कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन पर उतरने की चेतावनी
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने में बढ़ते खर्च को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उनसे निर्धारित शुल्क के अलावा करीब 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। उनका कहना है कि पहले ही स्टांप शुल्क और कोर्ट फीस के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ती है, ऐसे में अतिरिक्त खर्च आम और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कथित अतिरिक्त वसूली पर रोक नहीं लगी तो वे निबंधन कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करेंगे। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए उपायुक्त और मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री कार्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.