बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: राज्य से जिले के नव चयनित चार विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पर शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उनके राज्य से प्राप्त नाम को यथावत रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधारभूत संरचना का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके तहत शैक्षणिक स्तर, आधारभूत संरचना, पुस्तकालय, शौचालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं क...