बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कुंजिया तलाव मोड़ के समीप लंबे समय से जाम नाली के कारण हो रहे जलजमाव की समस्या का समाधान पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने कराया। बुधवार को मुखिया ने अपने निजी मद की राशि से जेसीबी मशीन लगवाकर गंदगी से भरी नाली की सफाई कराई। नाली की सफाई के बाद जलजमाव की समस्या दूर हुई और लोगों को आवागमन में राहत मिली। मुखिया ने बताया कि बुंडू निवासी कृष्ण किशोर प्रसाद उर्फ हजारू प्रसाद के घर से रघुनाथ प्रसाद के घर तक नाली लंबे समय से जाम थी। इसके कारण होटल ओम के समीप सड़क पर पानी जमा हो जाता था। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल जेसीबी मशीन भेजकर नाली की सफाई और आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू कराया। नाली से गंदगी हटाकर ...