Bokaro News: निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर दो फीट पानी
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: चास। चास नगर निगम क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। मंगलवार को नगर निगम के प्रधान कार्यालय के मुख्य गेट के समीप दो फीट से अधिक पानी जमा हो गया। इससे कार्यालय आने-जाने वाले पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थल के प्रवेश द्वार पर ही जलजमाव होने से नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था और अभियंताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार रामनगर, शिवपुरी कॉलोनी समेत दस से अधिक मोहल्लों और प्रमुख संपर्क पथों पर हल्की बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती रही है। कई स्थानों पर पानी घरों तक पहुंचने की शिकायत भी सामने आती रही है। लोगों का कहना है कि जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.