बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 14 महिला एवं पुरुष नेत्र रोगियों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का ऑपरेशन कर इंट्रा ऑकुलर लेंस का प्रत्यारोपण किया, जिससे उन्हें नई दृष्टि प्राप्त हुई। शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दवा, भोजन, आवास और काला चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया गया।...