बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत अंतर्गत नावाडीह ऊपर टोला के ग्रामीणों को लंबे बिजली संकट से राहत मिली है। रविवार को यहां 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण जेएलकेएम की केंद्रीय महासचिव सह गोमिया की पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो ने किया। बताया गया कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से टोला में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद पूजा महतो ने पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने में सहयोग किया। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पूर्व विधायक ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भुनेश्व...