Bokaro News: नावाडीह में दोहरे मौत मामले में मृतका का पति गिरफ्तार
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ जंगल में महिला और पुरुष का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला के पति गणेश मरांडी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 31 अक्टूबर को अपराह्न करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरियाटांड़ जंगल में एक पेड़ पर से महिला और पुरुष के शव लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह पुलिस सशस्त्र बल के साथ पहुंचे। जांच के दौरान एक ही साड़ी के दोनों सिरों से महिला व पुरुष के गले में बंधे होने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक पुरुष की पहचान लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.