Bokaro News: नावाडीह में ट्रक व कार में टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। डुमरी-बेरमो मुख्य मार्ग पर नावाडीह थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा के पास गुरुवार को ट्रक और ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। हालांकि, बोकारो ले जाने के दौरान घायल दिलीप कुमार (18 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत अंतर्गत बगजोबरा निवासी सनु महतो के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गई। वहीं, घायलों में चिरूडीह पंचायत के सदर गांव निवासी नारायण तुरी के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार तुरी तथा गोमा तुरी के 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.