बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के गालोडीह निवासी मो नासीर की घर-बाड़ी में लगी सब्जी की फसल गुरुवार की रात में जंगली सूअर ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना में करेला, कद्दू, भिंडी व परोल सहित अन्य सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित के अनुसार लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हो गई। बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करता है और सब्जी की खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। फसल नष्ट हो जाने से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से क्षति का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से प्रभाव...