Bokaro News: नावाडीह के सुरही की सलमा बनी महिला उद्यमिता की मिसाल
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: कभी दो सिलाई मशीनों से शुरू हुआ एक छोटा-सा सपना आज न केवल सलमा परवीन के परिवार की खुशहाली का आधार बन चुका है, बल्कि पांच अन्य महिलाओं के जीवन में भी उम्मीद और आत्मनिर्भरता के नए रंग भर रहा है। नावाडीह प्रखंड के सुरही गांव की रहने वाली सलमा ने अपनी मेहनत, हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह साबित कर दिया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। वर्ष 2022 में पति की मात्र दो सिलाई मशीनों से शुरू हुआ उनका सफर आज सलमा सिलाई सेंटर के रूप में एक सफल उद्यम बन चुका है। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने न केवल परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की, बल्कि पांच अन्य महिला कारीगरों को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। सलमा ने 23 जुलाई 2022 को सिलाई कार्य की शुरुआत की थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.