Bokaro News: नावाडीह के लहिया में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित लहिया गांव में बुधवार को दुर्गा मंडप परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता व संचालन समाजसेवी बैजनाथ महतो ने किया। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के आय-व्यय का लेखा-जोखा ग्रामीण महिला-पुरुषों के बीच प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें पंसस कालेश्वर महतो को अध्यक्ष, अजय महतो को सचिव तथा सहायक शिक्षक जागेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए निगरानी समिति का भी गठन किया गया। समिति में जागेश्वर महतो, टेकनारायण महतो, अनिल शर्मा, रामलाल ठाकुर, लखन महतो, छत्रु महतो, शंकर महतो व कैलाश महतो सहित अन्य शामिल हैं। अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.