Bokaro News: नावाडीह के जंगल से कुख्यात अपराधी कारु महतो गिरफ्तार, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बीते 7 नवंबर को सुबह में नावाडीह थाना क्षेत्र के बांसीखेड़ा में मंगल महतो के पुत्र कुलदीप कुमार महतो पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे कुख्यात अपराधी नावाडीह निवासी स्व लालजी महतो के पुत्र कारु महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल (सिक्सर) और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। मंगलवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय में बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने प्रेस को इसकी जानकारी दी। उसी दिन वादी के लिखित आवेदन के आधार पर नावाडीह थाना कांड संख्या 81/2026 तथा धारा 109 बीएनएसएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। वहीं कांड के त्वरित अनुसंधान के लिए बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। अनुसंधान के 9 नवंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.