बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में नालियों और बड़े नालों पर बढ़ते अतिक्रमण ने जलनिकासी व्यवस्था की समस्या गंभीर कर दी है। मेन रोड से लेकर कनेक्टिंग सड़कों तक दुकानों, प्रतिष्ठानों और अन्य निर्माणों के कारण नालियां कई जगह संकरी हो गई हैं। बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होने से विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन रही है। पुराना बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने नालियों का सर्वे कराकर अतिक्रमण चिह्नित करने और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष बरसात में जलजमाव की समस्या सामने आती है। निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की बात भी कही जाती है, लेकिन बारिश समाप्त होने के बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। मामले को लेकर आमलोगों में आक्रोश है जो किसी भी वक्त विस्फोटक रूप धारण कर सकता है。 ...