Bokaro News: नाली नहीं होने से कारखानों में घुसा बारिश का पानी, दो कंपनियों की बाउंड्री ढही
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लगातार हो रही बारिश का पानी कारखानों में घुस रहा है। बुधवार को श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज और इंडिजिनस इंडस्ट्रियल सिंडीकेट कारखाना परिसर में पानी प्रवेश करने से दोनों कंपनियों की बाउंड्री वॉल टूटकर गिर गई। उद्यमियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे उद्योग संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उद्यमियों ने जियाडा द्वारा वसूले जा रहे विकास शुल्क के उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कंपनियों से नियमित रूप से विकास शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर नाली का निर्माण नहीं हुआ है। सड़कें भी बदहाल हैं और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.