Bokaro News: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को नयामोड़ से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके साथ आरोपी करमागोरा निवासी मुकेश गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 26 अगस्त को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद दोनों कुछ दिनों तक इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को बोकारो से बाहर भागने की फिराक में आरोपी किशोरी को लेकर नयामोड़ बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। थानेदार प्रकाश मंडल ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ नयामोड़ बस स्टैंड की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी मुकेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस किशोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.