Bokaro News: नाई जाति का उत्थान को सरकार दिखाए गंभीरता
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन (बेरमो अनुमंडल) की ओर से स्थानीय कर्पूरी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रो डॉ डोमन शर्मा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य परिषद का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। वासुदेव शर्मा और कैलाश ठाकुर ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज समाज के अनेकों लोग विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में जुड़कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए गौरव की बात है। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि नाई जाति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान तथा भलाई के लिए सरकार को विशेष योजना बनाकर कार्य करने की सख्त जरूरत है। दीनबंधु ठाकुर, शंकर ठाकुर, भीम ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अनुज शर्मा, अनिल ठाकुर, उमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.