बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में विद्यालय चले जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों के प्रतिदिन उपस्थित हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित हैं। विद्यार्थी अध्ययन करे इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं जैसे सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति, मुक्त पुस्तकें, मुक्त पोशाक, वर्ग आठवीं के लिए मुक्त साइकिल, उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय आदि संचालित हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह के प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु शिक्षक-अभिभावक बैठक, अभिभावकों से संपर्क, विद्यालय प्रबंधन समिति से सहयोग, जनप्रतिनिधियों से संपर्क ...