बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिले के दंत चिकित्सकों, दांत सहायकों और काउंसलरों के लिए तंबाकू उन्मूलन व नशामुक्ति सेवाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान सीएस ने नशामुक्ति सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया और तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों (ओरल कैंसर, हृदय रोग आदि) की जानकारी देते हुए मरीजों की शुरुआती पहचान के महत्व को समझाया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं को मजबूत करने और तंबाकू मुक्त बोकारो के निर्माण का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: एएनएम-जीएनएम छ...