बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। रामनगर कॉलोनी स्थित एनएससी में रविवार को संस्थान का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की थीम 'नशा मुक्ति, देश का युवा नशे से दूर रहे' रखी गई।

समारोह का उद्घाटन इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेशनल हेल्थ कमिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा, डॉ. एसपी वर्मा, द्वारिका प्रसाद, संस्थान की निदेशक नूतन श्रीवास्तव, अनंत सिन्हा, कृष्ण नंद, सीमा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व संस्थान की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से एनएससी की 33 वर्षों की यात्रा को प्रस्तुत किया।

संस्थान की उपलब्धियाँ समारोह में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया ...