बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: भोजपुरी परिवार बोकारो नव वर्ष के फरवरी के प्रथम सप्ताह में गरीब परिवारों के 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएगा। विवाह सेक्टर-4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में कराने की योजना है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष बीबीएल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि भोजपुरी परिवार की ओर से पूर्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। अब सामाजिक दायित्व के तहत सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक युवक-युवती न्यायालय से एफिडेविट कराकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भोजपुरी परिवार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 21 गरीब जोड़ों के सामूहिक विवाह की तैयारी ...