Bokaro News: नवोदय में कक्षा 6 में नामांकन को आवेदन 31 तक
बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: तेनुघाट। तेनुघाट स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो में कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जांच परीक्षा की संभावित तिथि 28 नवंबर है। सरकारी विद्यालयों में कक्षा पांच में नामांकित वैसे छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है। बोकारो जिले में नवोदय विद्यालय में कुल 80 सीटों पर नामांकन होना है। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने दी है। गौरतलब हो कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षा, आवास और भोजन पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी में कक्षा-छह प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.