बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: करगली। करगली बाजार स्थित प्रसिद्ध नवाखाली दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा, नवरात्रि और लक्ष्मी पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। यहां विशेष बंगाली विधि-विधान और वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। नवाखाली मंदिर की पूजा की ख्याति सिर्फ बेरमो तक सीमित नहीं है, दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर समिति तैयारियों में जुट गई है। आस्था ऐसी कि दूर-दूर से खींचे चले आते हैं श्रद्धालु। मां के दरबार में जनसैलाब उमड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...