Bokaro News: नवरात्र के साथ जैनामोड़, बहादुरपुर और तुपकाडीह के बाजारों में बढ़ी रौनक
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: शारदीय नवरात्र के साथ ही जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़, बहादुरपुर और तुपकाडीह के बाजारों में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। त्योहार की खरीदारी को लेकर सुबह से देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, फुटवियर, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल है। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही के कारण प्रमुख बाजारों में कई जगह जाम की स्थिति भी बन रही है। दुर्गापूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे अपने परिजनों के साथ बाजार पहुंचकर नए कपड़े, जूते-चप्पल और मनपसंद सामान खरीद रहे हैं। वहीं, महिलाएं साड़ी, सलवार-सूट, आभूषण और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
बाजारों में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.