Bokaro News: नर्रा में छिनतई की घटना के बाद बाइक को जलाया
बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा थाना अंतर्गत नर्रा के छेरवाटांड़ निवासी महेश महतो के पुत्र गौतम महतो के साथ शनिवार की रात छिनतई की घटना घटी। गौतम दुग्दा रेलवे साइडिंग से अपनी ड्यूटी पूरी करके तथा पैसे निकालकर अपनी नई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछा करते हुए बाइक सवार लुटेरे उसके पीछे आ रहे थे। छेरवाटांड़ के निकट सुनसान स्थल पर लुटेरों ने नगद 5 हजार रुपये छीन लिया तथा उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। उसकी अपाचे बाइक ( जेएच09बीएन 5734) को भी छीनने का प्रयास किया मगर गौतम चाबी सहित दौड़कर भाग गया। अपराधियों ने बाइक को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। उसकी बाइक जली अवस्था में बरामद की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.