बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपरा के प्रतीक करम पर्व के अवसर पर चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत में भव्य 'करम महोत्सव' का आयोजन की तैयारी है। स्व टाइगर जगरनाथ महतो की स्मृति को समर्पित यह महोत्सव 18 सितंबर को सुबह 9 बजे से 'नर्रा झारखण्ड मेला' प्रांगण में आयोजित होगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7 हजार एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार एवं कप, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 3-3 हजार एवं कप जबकि सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी जबकि विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो (राजू बाबू) शिरकत करेंगे। संयोजक में निरंजन प्रसाद महतो (मुखिया, नर्रा) एवं देवन्ती देवी (पंसस नर्रा), संरक्षक में दशरथ महतो, विशेश्वर पाण्डेय एवं सुरेश महतो (...