बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: फुसरो के हिन्दुस्तान पुल स्थित दामोदर नदी में बुधवार शाम को नमामि गंगे के तहत गंगा आरती व पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। अतिथियों एवं अन्य द्वारा स्वच्छता और नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके पश्चात दामोदर नदी की भव्य आरती की गई। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उषा सिंह, छेदी नोनिया, रमेश स्वर्णकार, जेएसएलपीएस से अर्चना सिंह, नीतू देवी, रंजीत महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगा उत्सव में स्कूली बच्चों ने जगाई नदी स्वच्छता की अलख, भव्य ...