बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम प्रशासन ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत भवन निर्माण और शहर में अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम क्षेत्र में ऐसे भवनों की पहचान की जा रही है, जहां निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। इस संबंध में नगर निगम के निवेशक संजीव कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा अनियमितताओं को दूर नहीं करने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भवन निर्माण नियमों का पालन अनिवार्य है。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: नक्शा उल्लंघ...