Bokaro News: नक्शा उल्लंघन और अव्यवस्थित पार्किंग पर निगम सख्त, शुरू हुआ विशेष अभियान
बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम प्रशासन ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत भवन निर्माण और शहर में अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम क्षेत्र में ऐसे भवनों की पहचान की जा रही है, जहां निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं किया गया है। नगर निगम के सहायक निवेशक संजीव कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा अनियमितताओं को दूर नहीं करने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के सुनियोजित और व्यवस्थित विकास के लिए भवन निर्माण नियमों का पालन अनिवार्य है। इसके अलावा बिना पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.