Bokaro News: नए व्यवसायों की स्थापना सभी के लिए बेहतर
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: गोमिया विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नए व्यवसायों की स्थापना क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय जनों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी स्थित नवीन पेट्रोल पंप माधुरी फ्यूल में शुक्रवार को वे बोल रहे थे। यहां संचालक सुनील सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह व जिप सदस्य आकाश लाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: योगेंद्र प्रसाद ने समाधान का दिया भरोसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.