Bokaro News: धरना को लेकर सीओ ने आज थाना में बुलाई बैठक
बोकारो, अगस्त 2 -- Bokaro News: गोमिया। सीओ ने 3 अगस्त को चतरोचट्टी थाना में बैठक बुलायी। इस आशय की लिखित सूचना पिछले तीन दिनों से अंचल कार्यालय के समीप सपरिवार धरना पर बैठे युसूफ अंसारी को सीओ ने दी है। सीओ ने विधि व्यवस्था संधारण हेतु दल-बल के साथ थाना में रहने का चतरोचट्टी थाना प्रभारी को भी निर्देश दिया है। दूसरी तरफ सीओ गोमिया के पत्र संख्या 1966 व 27 जुलाई 26 के द्वारा एसडीओ बेरमो को भेजे गए प्रतिवेदन के संबंध में धरनार्थी युसूफ अंसारी ने भी एसडीओ को आवेदन दिया है। अंसारी ने कहा कि यदि मामला जमीन बंटवारा का होता तो घर की बुनियाद की खुदाई से लेकर ढलाई के पूर्व तक का काम नहीं हो पाता। उल्लेख किया कि उच्च अधिकारियों को भ्रामक जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.