Bokaro News: धनरोपनी के दौरान महिला को सांप ने काटा
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के घरवा टांड पंचायत अंतर्गत छपरगढ़ा गांव की रहने वाली उर्मिला देवी (35) को विषैले सांप के काटने से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी अपने खेत में धनरोपनी का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे मूर्छित होने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल प्रियदर्शी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है और उनकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.