Bokaro News: धनबाद रोड गुरुद्वारा से आगे सड़क किनारे रखा भारी ड्रम, हादसे का खतरा
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। धनबाद रोड गुरुद्वारा से आगे कटर मशीन के समीप सड़क किनारे रखा भारी लोहे का ड्रम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। व्यस्त सड़क पर इस तरह भारी सामान रखे जाने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय अंधेरे में ड्रम दिखाई नहीं देने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। इसके बावजूद सड़क से इस अवरोध को हटाने की दिशा में पहल नहीं होने से लोगों में चिंता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आवागमन होता है। राष्ट्रीय पथ होने के कारण यहां यातायात का दबाव भी बना रहता है। ऐसे में सड़क के किनारे रखे भारी सामान से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। ड्रम से बचने के प्रयास में दोपहिया चालक संतुलन खो सकते हैं, जिससे दुर्घटना की आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.