Bokaro News: धनबाद टाटा हाईवे में सरक हादसे ने युवक की मौत
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली टाटा धनबाद हाइवे में सिद्धाबनी के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के आमाडीह निवासी 35 वर्षीय महादेव सिंह चौधरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर हाईवे में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार रवि कुमार स्थिति को संभालने में लगे हुए है। हाईवे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.