बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र के न्यू माइन्स स्वांग में करीब दो वर्ष पूर्व प्रदीप कुमार सिंह (27 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच के दौरान प्राप्त फॉरेंसिक रिपोर्ट में मृतक के विसरा में एल्युमिनियम फॉस्फाइड नामक जहरीला पदार्थ पाए जाने की पुष्टि मिली है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 29 जून 2024 को सीसीएल वीटीसी प्रशिक्षण से लौटने के बाद प्रदीप सिंह खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। शाम में उनकी तबीयत खराब होने अथवा मौत होने की जानकारी सामने आई। मामले में 30 जून को गोमिया थाना में यूडी कांड संख्या 16/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान शव का पोस्टमा...