Bokaro News: दो वर्षों से बह रहा बोरिंग का पानी, जल बर्बादी से किसान चिंतित
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच जहां ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं बुंडू पंचायत के जारा बस्ती स्थित श्मशान घाट के पास पिछले दो वर्षों से एक बोरिंग से लगातार पानी बह रहा है। लगातार जल बहाव के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी निकलने से आसपास के कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। किसानों को आशंका है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो कुएं सूख सकते हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होगा। साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा सकता है। जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व राहगीरों की सुविधा के लिए बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल पर श्मशान घाट के शेड के समीप बोरिंग कराया जा रहा था। बोरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.