Bokaro News: दो बाइकों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग में जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में दो बाईक की भिंडत में दो युवक घायल हुए है। घटना मंगलवार की लगभग 10:30बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार एक बाईक रामगढ़ की ओर से तेजी रफ्तार से आ रहा था। वही विपरित दिशा से आ रही दुसरी बाईक से भिंडत हो गयी। इस हादसे में एक बाईक सवार व्यक्ति बेहोश तथा दुसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए। दोनों घायलो की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर ईलाज के लिए सीधे बोकारो भेजा गया। पुलिस के अनुसार दो घायल व्यक्तियो के नाम से कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.