बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओबरा स्थित तन्नू-मन्नू ढाबा के पास दो बाइक और एक साइकिल सवार के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की शाम 6:45 बजे की है।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई घटना के तुरंत बाद पहुंची पेटरवार पुलिस की टीम ने सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण महतो को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान जानकारी के अनुसार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के छोटकी सदमा गांव निवासी लक्ष्मण महतो (65 वर्ष) मंगलव...