Bokaro News: दो दूध वाहनों में भिड़ंत, चालक स्टीयरिंग में फंसा
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 पर पेटरवार के केवट टोला मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दो दूध वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ओसाम दूध कंटेनर का चालक मो. समीम (48) स्टीयरिंग में फंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसे में चालक के अलावा उपचालक विक्रम करमाली (22) भी घायल हुआ। दोनों रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के उतरिंगा गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों का इलाज पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल प्रियदर्शी ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार ओसाम दूध का कंटेनर (जेएच 09 बीके 9700) धनबाद में दूध की डिलीवरी कर पतरातू लौट रहा था। इसी दौरान सुधा डेयरी का दूध लेकर बोकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.