Bokaro News: दो दिन बारिश के साथ वज्रपात व तेज हवा के आसार
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के बीच बोकारो में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। अचानक बारिश शुरू होने के कारण बाजार में मौजूद लोग दुकानों व सुरक्षित स्थानों पर रुककर बारिश थमने का इंतजार करते दिखे।
मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 और 10 सितंबर को भी बोकारो में मौसम बदला रहेगा। दोनों दिनों में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी है।
तापमान की जानकारी मौसम विभाग के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.